इन्फॉर्मेशन

Tree House Hideaway: जंगल के बीच में रहने का मजा ही शानदार है, एक बार जरूर जाए, वापस आने का मन नहीं होगा!

Tree House Hideaway: अगर आप भी जंगल में रहना या एडवेंचर का मजा लेना पसंद करते हैं तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क का ट्री हाउस हाईडवे आपको बेहद पसंद आएगा। जहां आप घने जंगल में जानवरों के बीच ट्री हाउस में रह सकते हैं। ये ट्री हाउस अंदर से बेहद आलीशान हैं, जहां से आप जंगल के नजारों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

साथ ही साथ इन चीजों का भी लुफ्त उठाएं:

इस ट्री हाउस में आपको एक बड़ा भोजन कक्ष, यानी कैंटीन , बारबेक्यू के साथ एक छत, एक पुस्तकालय ( library) और झाड़ियों से ढका एक वॉचटावर भी मिलेगा। यहां आप जंगल की शांति में बेहतरीन सुकून से समय बिता सकते हैं। शहर से दूर चकाचौंध से दूर यहां पर आप बेहद ही सुकून से शांति से अपने छुट्टियों के समय को बिता सकते हैं।

Tree House Hideaway

मध्य प्रदेश के इस शहर में स्थित है यह जगह:

ट्री हाउस हाईडवे मध्य प्रदेश के विजारिया में उमरिया-बांधवगढ़ रोड पर स्थित है। आप यहां फ्लाइट, ट्रेन और बस से भी पहुंच सकते हैं। बांधवगढ़ का निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर में है, जहाँ से आपको इस होटल तक पहुँचने के लिए कैब लेनी होगी।

Tree House Hideaway

Also read- Smartphone charge with urine: आ गया नया रैंचो, यूरिन से

See also- Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ! पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Tree House Hideaway

इतना लगेगा शुल्क:

इसके अलावा, निकटतम रेलवे स्टेशन उमरिया रेलवे स्टेशन है, जहाँ से यह 1 घंटे की दूरी पर है। इसके बाद कटनी और जबलपुर का स्थान है। यह जबलपुर से 4 घंटे और कटनी से 2.5 घंटे की दूरी पर है। आप यहां अपने निजी वाहन से भी आ सकते हैं। यह 24 घंटे खुला रहता है, अगर आप ट्री हाउस हिडवे बांधवगढ़ में रहने की लागत जानना चाहते हैं, तो यह तय नहीं है, हालांकि शुल्क लगभग 20000 रुपये से शुरू होता है।

Tree House Hideaway

किस मौसम में जाएं और कौन-कौन सी जगह है पास :

यहां घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का है, जब मानसून के बाद हरियाली बढ़ती है और तापमान ज्यादा गर्म नहीं होता है। यहां ठहरने के लिए 5 से 6 दिन काफी हैं। अब यहां आकर बांधवगढ़ नेशनल पार्क के आसपास कुछ और जगह हैं जैसे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, गिर नेशनल पार्क, काजीरंगा नेशनल पार्क, सुंदरबन नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क। पार्क आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button